जम्मू-कश्मीर कठुआ में 150 केएलडी 'कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट' का शिलान्यास

जम्मू-कश्मीर कठुआ में 150 केएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ में 150 केएलडी क्षमता वाले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के एसआईटीसी का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि यह शिलान्यास कार्यक्रम विधायक राजीव जसरोटिया, डॉ. भारत भूषण और जीएमसी कठुआ के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री सहित अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

कठुआ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ में 150 केएलडी क्षमता वाले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के एसआईटीसी का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि यह शिलान्यास कार्यक्रम विधायक राजीव जसरोटिया, डॉ. भारत भूषण और जीएमसी कठुआ के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री सहित अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पहल को संस्थान के लिए एक अहम उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यावरणीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस सीईटीपी के स्थापित होने से मेडिकल कॉलेज में उत्पन्न होने वाले बायोमेडिकल और तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस यह प्लांट प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के परिसर में 150 केएलडी क्षमता वाले 'कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट' (सीईटीपी) के एसआईटीसी का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव जसरोटिया, डॉ. भारत भूषण, जीएमसी कठुआ के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह पहल पर्यावरणीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने और संस्थान के भीतर बायोमेडिकल तथा तरल कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story