जम्मू-कश्मीर के किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि, पीएम मोदी का जताया आभार

जम्मू-कश्मीर के किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि, पीएम मोदी का जताया आभार
जम्मू-कश्मीर और गुजरात के डांग जिलों में रहने वाले किसानों के चेहरे उस वक्त खिल गए, जब शुक्रवार को उनके बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता पहुंची। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी है। पीएम किसान सम्मान निधि मिलने के बाद किसानों ने पीएम मोदी का आभार जताया।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर और गुजरात के डांग जिलों में रहने वाले किसानों के चेहरे उस वक्त खिल गए, जब शुक्रवार को उनके बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता पहुंची। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी है। पीएम किसान सम्मान निधि मिलने के बाद किसानों ने पीएम मोदी का आभार जताया।

गुजरात के डांग जिले में कुल 30,598 लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की गई है। सरकार की इस आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में काफी मदद मिल रही है। साथ ही डांग जिले के किसान प्राकृतिक खेती की दिशा में भी अधिक उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

डांग जिले के लाभार्थी किसानों ने केंद्र सरकार, गुजरात सरकार और प्रधानमंत्री का आभार जताया। किसान जमसुभाई ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। डांग जिले में किसानों को काफी लाभ हो रहा है।

किसान जयराम भाई ने कहा कि सरकार की बहुत अच्छी योजना है, इसे काफी संख्या में किसानों को लाभ हो रहा है। दूसरी ओर जम्मू के पाम्पोर में केसर उत्पादक इरशाद डार अहमद ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

आईएएनएस से बातचीत में किसान इरशाद डार अहमद ने कहा कि यह आर्थिक मदद किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है, क्योंकि इससे उन्हें खाद और खेती से जुड़ी अन्य जरूरी चीजें खरीदने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन लिया है, उन्हें भी इस आर्थिक सहायता से काफी राहत मिलती है। उन्होंने किसान समुदाय को लगातार मदद देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। एक साल में तीन किस्तों में मिलने वाली छह हजार रुपए हमारे आर्थिक बोझ का काफी हल्का कर देती है।

उधमपुर के किसानों ने भी पीएम मोदी का आभार जताया।

उप-मंडलीय कृषि अधिकारी दर्शन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी जानते हैं कि पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की है। यह हमारे किसानों के लिए एक बहुत बड़ा उपहार है। मुझे लगता है कि हर किसान बेसब्री से इस दिन का इंतजार करता है कि कब प्रधानमंत्री फसल सीजन शुरू होने से पहले यह किस्त जारी करेंगे। उदाहरण के लिए ये किस्तें सालभर में तीन चक्रों में आती हैं, जैसे खरीफ, रबी और एक इनके बीच में। चूंकि हमारा रबी सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए प्रधानमंत्री ने आज यह किस्त जारी की है।

किसान मदनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की है। इससे 9.34 करोड़ किसानों को लाभ मिला है, जिनके खातों में सीधे 18,680 करोड़ रुपए पहुंचे हैं। इससे उन्हें अपनी फसलें जैसे कि गेहूं, बोने के समय मदद मिलेगी, क्योंकि इससे खाद और बीजों के खर्च को पूरा करने में सहायता होगी। इसके लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पीएम-किसान योजना शुरू की, जिससे सीधे किसानों को फायदा हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story