जम्मू-कश्मीर एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर बरामद

जम्मू-कश्मीर एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर बरामद
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भद्रवाह क्षेत्र से 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

डोडा, 14 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भद्रवाह क्षेत्र से 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को एसएसपी डोडा संदीप मेहता (जेकेपीएस) के निर्देश पर पुलिस स्टेशन भद्रवाह की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भद्रवाह इलाके में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अब्दुल हमीद पुत्र मोहम्मद सुल्तान निवासी मस्जिद मोहल्ला भद्रवाह, गुलाम रसूल पुत्र अब्दुल अजीज वानी निवासी मशरा धार तहसील मरवाह, किश्तवाड़ (वर्तमान पता पसारी भद्रवाह) और मोहम्मद साखी पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी कुलहंड डोडा (वर्तमान पता चक्का भद्रवाह) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के दौरान अब्दुल हमीद के कब्जे से 8 भरे हुए और 15 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि गुलाम रसूल के पास से 28 भरे हुए और 24 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए। इस तरह तीनों के संयुक्त कब्जे से कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन भद्रवाह में एफआईआर संख्या 29/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

डोडा पुलिस ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी आम जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं इस तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2026 9:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story