जम्मू-कश्मीर सुधांशु धामा बने गांदरबल के नए एसएसपी, संभाला पदभार

जम्मू-कश्मीर सुधांशु धामा बने गांदरबल के नए एसएसपी, संभाला पदभार
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिल गया है। सुधांशु धामा (आईपीएस) ने गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला है। यह समारोह जिला पुलिस मुख्यालय गांदरबल में आयोजित किया गया।

गांदरबल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिल गया है। सुधांशु धामा (आईपीएस) ने गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला है। यह समारोह जिला पुलिस मुख्यालय गांदरबल में आयोजित किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान एसएसपी खलील अहमद पोसवाल (जेकेपीएस) ने नए एसएसपी को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए एसएसपी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान उन्हें पारंपरिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद एसएसपी सुधांशु धामा ने अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जोश, उत्साह और समर्पण के साथ काम करें, ताकि आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके। उन्होंने टीम वर्क पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी को मिलकर काम करना होगा।

नए एसएसपी ने पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, भ्रष्टाचार मुक्त माहौल सुनिश्चित करने और समाज से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए लक्ष्य आधारित रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता का विश्वास जीतना और कानून व्यवस्था को मजबूत रखना प्राथमिकता होगी।

नए एसएसपी के रूप में सुधांशु धामा की नियुक्ति से जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुधांशु धामा 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी (एजीएमयूटी कैडर) हैं। इससे पहले वे दिल्ली पुलिस और अरुणाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 12:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story