मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा बूस्ट, जिला अस्पताल में लगेंगे अत्याधुनिक उपकरण

मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा बूस्ट, जिला अस्पताल में लगेंगे अत्याधुनिक उपकरण
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के प्रयासों से मऊ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा आयाम मिलने जा रहा है। एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से 62.10 लाख रुपए की लागत से जिला अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे आमजन को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।

लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के प्रयासों से मऊ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा आयाम मिलने जा रहा है। एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से 62.10 लाख रुपए की लागत से जिला अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे आमजन को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के सतत प्रयासों के चलते जनपद मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उनके विशेष प्रयासों से एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से जिला अस्पताल मऊ में 62.10 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

इस योजना के तहत अस्पताल में इको मशीन, सी-आर्म मशीन, लेप्रोस्कोपी उपकरण और वेंटिलेटर सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन उपकरणों के उपलब्ध होने से अब मरीजों को जटिल ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को त्वरित राहत मिल सकेगी।

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि मऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं का यह विस्तार एक मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित कार्यशैली के चलते ही ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा दिया गया सहयोग सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी।

मंत्री शर्मा ने इस पहल के लिए पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी तथा एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग से ही ऐसे विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं, जो सीधे तौर पर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story