जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के एक और आरोपी ने थाना पहुंचकर किया सरेंडर

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के एक और आरोपी ने थाना पहुंचकर किया सरेंडर
जमशेदपुर के करनी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

जमशेदपुर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर के करनी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद से फरार आरोपी राहुल दुबे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। हाल के दिनों में मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों, पुलिस की दबिश और आरोपियों पर बढ़ते कानूनी शिकंजे के बीच राहुल दुबे ने दोपहर करीब एक बजे बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले पुलिस डीडी बार के संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह, बार प्रबंधक विजय कुमार समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मामले के मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने भी हाल ही में जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस इससे पहले कई अन्य आरोपियों तथा एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर करणी सेना से जुड़े युवा नेता हिमांशु सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक सवाल उठे थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की थी।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 5:37 PM IST

Tags

Next Story