जनता का आंदोलन जारी रहेगा, ये सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन तुषार गांधी

जनता का आंदोलन जारी रहेगा, ये सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन  तुषार गांधी
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने हिरासत से छूटने के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें और अन्य आयोजकों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद मुंबई में लोग अपने आप अगस्त क्रांति मैदान पहुंचते रहे।

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने हिरासत से छूटने के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें और अन्य आयोजकों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद मुंबई में लोग अपने आप अगस्त क्रांति मैदान पहुंचते रहे।

तुषार गांधी ने आईएएनएस से कहा, "शनिवार शाम 6 बजे मुझे बताया गया कि मुझे जाने दिया जाएगा लेकिन मेरा फोन अभी भी वापस नहीं किया गया था। मेरे साथ जो कांस्टेबल था, उसके पास मेरा फोन था लेकिन उसे वापस नहीं दिया गया। इसके बाद चार अधिकारियों ने मुझे उसी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ दिया।"

उन्होंने कहा कि मेरे हिरासत में रहने और अन्य आयोजकों के पकड़े जाने के बावजूद मुंबई की जनता उत्सुकता के साथ अगस्त क्रांति मैदान आती रही और पुलिस के नाक में दम करती रही। उन्होंने कहा कि आम जनता अपनी मर्जी से इस आंदोलन में हिस्सा ले रही है और बाहर निकल रही है। एक तरह से यह जनता की ओर से सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन है।

तुषार गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार और मौजूदा मोदी सरकार नहीं हट जाती, तब तक वह हर हफ्ते पूरे भारत में ऐसे ही आंदोलन करने का वादा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार धांधली पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि यह देश और यहां के नागरिक कभी भी लोकतंत्र की हिफाजत में कमजोर नहीं पड़े हैं।

तुषार गांधी ने कहा कि यह आंदोलन पुलिस की आजादी के लिए भी लड़ा जा रहा है। सोनम वांगचुक को लेकर उन्होंने कहा, "मैं सोनम वांगचुक से यही कहूंगा कि बयानबाजी मत करिए, रास्तों पर उतरिए। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।"

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शनिवार को जो हुआ और मुंबई में जो हुआ, उससे साफ दिखता है कि आम नागरिक अपनी मर्जी से सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए बाहर आ रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 12:05 PM IST

Tags

Next Story