जनसेवा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है पीएम मोदी का कार्यकाल कौसर जहां

जनसेवा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है पीएम मोदी का कार्यकाल कौसर जहां
पीएम मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। पीएम मोदी के इस मुकाम पर पहुंचने पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री ने लगातार जनसेवा के क्षेत्र में एक और रिकॉर्ड बनाया है।

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। पीएम मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। पीएम मोदी के इस मुकाम पर पहुंचने पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री ने लगातार जनसेवा के क्षेत्र में एक और रिकॉर्ड बनाया है।

आईएएनएस से बातचीत में कौसर जहां ने कहा कि यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, यह उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है। जमीनी स्तर पर, जिस रफ्तार से उन्होंने विकास को आगे बढ़ाया है-चाहे वह आधुनिक बुनियादी ढांचा हो, डिजिटल क्रांति हो, सरकारी योजनाएं हों या गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई पहलें हों-उसने सचमुच भारत की तस्वीर बदल दी है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हर भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस करता है। यह स्थिरता और विश्वास समावेशी विकास का प्रतीक बन चुका है। मैं पीएम मोदी को दिल से बधाई देना चाहती हूं। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और भी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

एक्स पोस्ट में कौसर जहां ने लिखा कि पीएम मोदी ने 8,931 दिनों का अभूतपूर्व कार्यकाल पूरा करते हुए वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बन गए हैं। गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की यह यात्रा समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। लगातार 3 बार जनता का आशीर्वाद और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मजबूत सरकार, यह विश्वास ही ‘विकसित भारत’ की दिशा तय कर रहा है। यह सफर केवल समय का नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और विश्व में भारत के बढ़ते गौरव का प्रतीक है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी के नाम अब देश में सार्वजनिक पद पर सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार सेवा करते हुए, वे 8,931 दिनों से भी ज्यादा समय तक पद पर रहे हैं। यह रिकॉर्ड इतना अहम बनने वाला है कि देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने और सार्वजनिक पद पर सबसे लंबे समय तक बिताने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story