जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में केजरीवाल का पुलिस को पत्र, एफआईआर और हिरासत में लिए लोगों की सूची सार्वजनिक करने की मांग

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में केजरीवाल का पुलिस को पत्र, एफआईआर और हिरासत में लिए लोगों की सूची सार्वजनिक करने की मांग
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डीसीपी सचिन शर्मा को पत्र लिखकर पुलिस से पारदर्शिता बरतने की मांग की है। उन्होंने प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई एफआईआर और हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी सूची सार्वजनिक करने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डीसीपी सचिन शर्मा को पत्र लिखकर पुलिस से पारदर्शिता बरतने की मांग की है। उन्होंने प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई एफआईआर और हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी सूची सार्वजनिक करने का आग्रह किया है।

पत्र में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में विफलताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाबदेही की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। कई लोगों को बिना किसी एफआईआर दर्ज किए हिरासत में रखा गया है। केजरीवाल ने डीसीपी से अनुरोध किया कि दर्ज सभी एफआईआर की सूची और हिरासत में लिए गए लोगों की सूची तुरंत सार्वजनिक की जाए, ताकि संबंधित लोगों को समय पर उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

एक दिन पहले सोमवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पथराव, हिंसा और अवैध जमावड़े के बाद दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, ये एफआईआर हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं से जुड़ी हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी या नहीं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विभिन्न स्थानों से मिले वीडियो फुटेज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से सभी संबंधित जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2026 3:00 PM IST

Tags

Next Story