जापान के नागोया में 5वें एशियाई पैरा गेम्स का समापन

बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। 5वें एशियाई पैरा गेम्स का समापन 24 अक्टूबर को जापान के नागोया स्थित मिज़ुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में हुआ। इन खेलों में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने 207 स्वर्ण, 117 रजत और 111 कांस्य पदक जीतकर कुल 435 पदक अपने नाम किए। लगातार पांचवीं बार चीनी प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्ण पदक और समग्र पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और विदेशी एशियाई पैरा गेम्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
चीनी प्रतिनिधिमंडल ने 17 स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए 312 एथलीटों को भेजा, जो विदेशी एशियाई पैरा गेम्स में भेजे गए एथलीटों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। उन्होंने 11 विश्व रिकॉर्ड और 18 एशियाई रिकॉर्ड तोड़े। समापन समारोह में व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी चोंग साइछ्वन ने चीनी प्रतिनिधिमंडल के ध्वजवाहक के रूप में कार्य किया।
आइची-नागोया एशियाई खेल और एशियाई पैरा खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष हिदेकी ओमुरा और एशियाई पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष माजिद राशिद ने भाषण दिए।
अपने भाषण में राशिद ने कहा कि इन खेलों ने एशियाई पैरा खेलों की बढ़ती ताकत और अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य की व्यापक संभावनाओं को प्रदर्शित किया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
