शीत्सांग के भूकंप प्रभावित नागछु शहर के बाछेन जिले में बिजली आपूर्ति बहाल

शीत्सांग के भूकंप प्रभावित नागछु शहर के बाछेन जिले में बिजली आपूर्ति बहाल
24 अक्टूबर को रात 8:38 बजे, अंतिम निम्न-वोल्टेज ट्रांसफार्मर क्षेत्र में बिजली की बहाली के साथ, शीत्सांग के 7.0 तीव्रता के भूकंप प्रभावित नागछु शहर के बाछेन जिले में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो गई।

बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। 24 अक्टूबर को रात 8:38 बजे, अंतिम निम्न-वोल्टेज ट्रांसफार्मर क्षेत्र में बिजली की बहाली के साथ, शीत्सांग के 7.0 तीव्रता के भूकंप प्रभावित नागछु शहर के बाछेन जिले में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो गई।

भूकंप के बाद, स्टेट ग्रिड शीत्सांग इलेक्ट्रिक पावर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, आपातकालीन बचाव और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में संसाधनों को तत्काल तैनात किया।

24 अक्टूबर तक, आपातकालीन मरम्मत कार्यों के लिए कुल 301 कर्मियों और 39 वाहनों को तैनात किया गया, साथ ही 19 मध्यम और निम्न-वोल्टेज जनरेटर ट्रक, आपातकालीन उपकरणों के 83 सेट और बिजली कनेक्शन की आपूर्ति भी की गई थी। कार्यों में ऑन-साइट कमांड सेंटर को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना, पुनर्वास स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था करना, टेंटों को बिजली से जोड़ना और बिजली लाइनों को बहाल करना शामिल था।

इसके बाद, स्टेट ग्रिड शीत्सांग इलेक्ट्रिक पावर भूकंप प्रभावित क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर बिजली आपूर्ति की गारंटी देने की अपनी जिम्मेदारियों को निभाना जारी रखेगी, जिससे प्रभावित लोगों को सर्दियों में गर्माहट मिलती रहे और भूकंपग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षित और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story