जापान के सम्राट ने राजदूत नगमा एम. मलिक का परिचय-पत्र स्वीकार किया, भारत-जापान संबंधों में नई मजबूती

जापान के सम्राट ने राजदूत नगमा एम. मलिक का परिचय-पत्र स्वीकार किया, भारत-जापान संबंधों में नई मजबूती
जापान के सम्राट ने गुरुवार को एक समारोह में भारत की नई राजदूत नगमा एम. मलिक के परिचय-पत्र स्वीकार किए। यह अवसर भारत और जापान के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के सम्राट ने गुरुवार को एक समारोह में भारत की नई राजदूत नगमा एम. मलिक के परिचय-पत्र स्वीकार किए। यह अवसर भारत और जापान के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

जापान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया, ''जापान के सम्राट ने टोक्यो स्थित इंपीरियल पैलेस में आयोजित एक औपचारिक समारोह में जापान में भारत की असाधारण और पूर्ण-अधिकार प्राप्त राजदूत के रूप में राजदूत नगमा एम. मलिक के परिचय-पत्र स्वीकार किए।''

'परिचय पत्र स्वीकार होना' एक औपचारिक मंजूरी है जो राजदूत को मेजबान देश में आधिकारिक रूप से कार्य करने का अधिकार देती है। इसे स्वीकार करने के बाद राजदूत पूरी कूटनीतिक जिम्मेदारियों के साथ काम शुरू कर सकती है।

परिचय पत्र स्वीकार होने के साथ ही राजदूत नगमा एम. मलिक आधिकारिक रूप से अपने दायित्वों की शुरुआत करेंगी। नगमा मलिक पिछले साल अक्टूबर में जापान में नियुक्त होने से पहले पोलैंड गणराज्य में भारत की राजदूत रही थीं।

नगमा मलिक ने नेपाल और श्रीलंका में भारत के राजनयिक मिशनों में क्रमशः प्रथम सचिव और काउंसलर के रूप में कार्य किया है।

नगमा मलिक अक्टूबर 2012 से नवंबर 2015 तक ट्यूनीशिया गणराज्य में भारत की राजदूत थीं। इसके बाद दिसंबर 2015 से दिसंबर 2018 तक नगमा ने ब्रुनेई, दारुस्सलाम में भारत की उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है।

इसके अलावा, भारत सरकार में विभिन्न पदों पर नई दिल्ली में भी नगमा मल‍िक ने कार्य क‍िया है। उन्होंने अपनी शुरुआत विदेश मंत्रालय के पश्चिम यूरोप प्रभाग में डेस्क अधिकारी के रूप में की और फिर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में प्रधानमंत्री आईके गुजराल के निजी स्टाफ में काम किया।

नगमा का जन्म नई दिल्ली में हुआ था और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने से पहले सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story