जसप्रीत बुमराह वनडे में 150 विकेट लेने वाले दसवें भारतीय तेज गेंदबाज बने

जसप्रीत बुमराह वनडे में 150 विकेट लेने वाले दसवें भारतीय तेज गेंदबाज बने
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने वनडे करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने वनडे करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में लौटे बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया। ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह ने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए।

वनडे फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले बुमराह भारत के दसवें तेज गेंदबाज और ओवरऑल 16वें भारतीय गेंदबाज बने हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 90वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

हैरी ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड में बुमराह 31 विकेट ले चुके हैं। रवींद्र जडेजा 30 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बुमराह ने वनडे में 4,605वीं गेंद पर 150 विकेट पूरे किए। वह भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे विकेट (गेंदों के मामले में) लेने के मामले में मोहम्मद शमी (4,070 गेंद) और कुलदीप यादव (4,513 गेंद) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर अनिल कुंबले ने लिए हैं। कुंबले 1990 से 2007 के बीच 269 मैचों में 334 विकेट लिए थे। बतौर भारतीय तेज गेंदबाज, सर्वाधिक वनडे विकेट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम है। श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के बीच 229 मैचों में 315 विकेट लिए थे।

भारत की तरफ से वनडे में 150 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले (334), जवागल श्रीनाथ (315), अगरकर (288), जहीर खान (269), हरभजन सिंह (265), कपिल देव (253), रवींद्र जडेजा (232), मोहम्मद शमी (206), वेंकटेश प्रसाद (196), कुलदीप यादव (194), इरफान पठान (173), मनोज प्रभाकर (157), आर अश्विन (156), आशीष नेहरा (155) और सचिन तेंदुलकर (154) हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 5:45 PM IST

Tags

Next Story