जातिगत आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रही सरकार मनोज झा

जातिगत आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रही सरकार मनोज झा
बिहार में आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी और नेपाल त्रासदी के बाद बाढ़ की स्थिति को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने एनडीए पर निशाना साधा।

पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी और नेपाल त्रासदी के बाद बाढ़ की स्थिति को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने एनडीए पर निशाना साधा।

आरक्षण के मुद्दे पर राजद सांसद मनोज झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी दोनों मूल विषय के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस विषय को मैं पढ़ाता भी हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक रोहिणी कमीशन बनाया था, ओबीसी में वर्गीकरण के लिए। तब भी हमने कहा था और लिखा था कि जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी, ये वर्गीकरण उसी तरह है कि गाड़ी के आगे घोड़ा रख दो। हकीकत पता होना बहुत आवश्यक है कि कौन कहां है, किसका कितने संसाधन तक पहुंच है, जमीन का स्वामित्व क्या है, शिक्षा में कितनी पैठ है, आर्थिक स्थिति क्या है, नौकरी है या नहीं। क्या हम यह सभी चीज कर पाएं? जातिगत जनगणना तो ऐसे कर रहे हैं कि वह मिसलीडिंग है, वह इसे कर भी रहे हैं और नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनकी मंशा नहीं है।"

मनोज झा ने आगे कहा, "जब मैं चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की बातचीत देख रहा था तो एक बात स्पष्ट होती है कि दोनों इस तरह के सरोकारों को एक व्यापक पटल पर देखने के इच्छुक नहीं हैं। जहां तक चिराग की बात है, वह बताएं कि मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो हुआ, वह किस कारण हुआ। चिराग पासवान और जीतन राम मांझी दोनों सिर्फ भाजपा के साथ बने रहने के लिए उनकी भाषा बोल रहे हैं।"

वहीं, बिहार में बाढ़ की स्थिति पर राजद सांसद ने कहा कि इस बार असर उतना नहीं रहा जितनी आशंका थी, लेकिन सरकार की तैयारी में अभी भी कमी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बिहार में बाढ़ का असर उस स्तर का नहीं रहा, जिसकी हमें आशंका थी—कम से कम तीव्रता और पैमाने के लिहाज से तो नहीं। लेकिन बाढ़ और आपदा प्रबंधन के मामले में मेरी पार्टी का हमेशा से यह मानना रहा है कि इसे सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला (रिएक्टिव) नहीं, बल्कि पहले से तैयारी करने वाला (प्रोएक्टिव) होना चाहिए, और इस दिशा में अभी भी कमी है।"

बता दें कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बिहार की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट पर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 6:17 PM IST

Tags

Next Story