‘ज्वेल थीफ’ के बाद सैफ अली खान की ओटीटी पर वापसी, ‘कर्तव्य’ में निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

‘ज्वेल थीफ’ के बाद सैफ अली खान की ओटीटी पर वापसी, ‘कर्तव्य’ में निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार
अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें पिछली बार स्ट्रीमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था और अब वह अपनी नई फिल्म 'कर्तव्य' के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने को तैयार हैं, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आएंगे।

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें पिछली बार स्ट्रीमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था और अब वह अपनी नई फिल्म 'कर्तव्य' के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने को तैयार हैं, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आएंगे।

सैफ अली खान की फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म ‘कर्तव्य’ में सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक ऐसे ईमानदार लेकिन संघर्षशील अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बढ़ते खतरों के बीच अपने कर्तव्य और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सही और गलत के बीच की रेखा धुंधली होती जाती है और फिल्म सत्ता, अपराध-बोध और चुप्पी के प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दों को सामने लाती है।

इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अभिनेत्री रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन और लेखन पुलकित ने किया है, जिन्होंने इसे एक गहराई और यथार्थ के साथ प्रस्तुत किया है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख के अनुसार, ‘कर्तव्य’ एक सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी है, जो सही फैसले लेने की जटिलताओं को पेश करती है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ उनकी सफल साझेदारी का हिस्सा है, जिसने पहले 'भक्षक' जैसी चर्चित फिल्म दी थी।

फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, कंपनी के सीईओ वेंकी मैसूर का कहना है कि ‘कर्तव्य’ ऐसी कहानी है जो दर्शकों के मन में लंबे समय तक बनी रहती है। यह फिल्म कर्तव्य, अंतरात्मा और कठिन परिस्थितियों में लिए गए फैसलों पर गहरे सवाल उठाती है। ‘कर्तव्य’ एक गंभीर और प्रभावशाली फिल्म है, जो दर्शकों को न सिर्फ मनोरंजन देगी बल्कि उन्हें अपने निर्णयों और उनके परिणामों पर सोचने के लिए भी प्रेरित करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2026 11:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story