झारखंड भाजपा की नई प्रदेश कमेटी घोषित, नौ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री सहित 24 पदाधिकारी बने

झारखंड भाजपा की नई प्रदेश कमेटी घोषित, नौ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री सहित 24 पदाधिकारी बने
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड प्रदेश इकाई की नई कमेटी घोषित कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को नई टीम का ऐलान किया।

रांची, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड प्रदेश इकाई की नई कमेटी घोषित कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को नई टीम का ऐलान किया।

नई कमेटी में फिलहाल 24 लोगों को जगह दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कुल नौ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें राकेश प्रसाद (रामगढ़), नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी), आभा महतो (जमशेदपुर महानगर), बालमुकुंद सहाय और भानू प्रताप शाही (दोनों गढ़वा), डॉ प्रदीप वर्मा (रांची पूर्वी), सुनील सोरेन (दुमका), मुनेश्वर साहू (गुमला) और गीता कोड़ा (चाईबासा) शामिल हैं।

कमेटी में तीन महामंत्री बनाए गए हैं। इनमें गणेश मिश्रा (धनबाद ग्रामीण), अमर कुमार बाउरी (बोकारो) और मनोज सिंह (पलामू) शामिल हैं। कमेटी में नौ लोगों को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इनमें गिरिडीह के दिलीप वर्मा एवं शालिनी बैसखियार, सरायकेला के शैलेन्द्र सिंह, रांची महानगर की सुनीता सिंह व अमित सिंह, हजारीबाग के अमरदीप यादव, साहिबगंज के कृष्णा महतो और लोहरदगा के मनीर उरांव शामिल हैं।

रांची महानगर के दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, कार्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री के रूप में सौंपी गई है। नई कमेटी में संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा की इस नई टीम को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 10:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story