झारखंड बोकारो कोषागार घोटाले में सीआईडी की कार्रवाई, 1.98 करोड़ रुपए फ्रीज, 10 करोड़ के मनी ट्रेल का खुलासा

झारखंड बोकारो कोषागार घोटाले में सीआईडी की कार्रवाई, 1.98 करोड़ रुपए फ्रीज, 10 करोड़ के मनी ट्रेल का खुलासा
झारखंड के बोकारो जिला कोषागार से अवैध तरीके से सरकारी राशि निकासी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जांच तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आईजी पंकज कंबोज के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक करीब 1.98 करोड़ रुपए की राशि फ्रीज कर दी है। एसआईटी ने मुख्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों का भी पता लगाया है।

रांची/बोकारो, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिला कोषागार से अवैध तरीके से सरकारी राशि निकासी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जांच तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आईजी पंकज कंबोज के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक करीब 1.98 करोड़ रुपए की राशि फ्रीज कर दी है। एसआईटी ने मुख्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों का भी पता लगाया है।

सीआईडी के अनुसार, इस मामले में करीब 10 करोड़ रुपए के मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि सरकारी धन को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न बैंकों में ट्रांसफर किए गए लगभग 1.80 करोड़ रुपए को फ्रीज कर दिया है।

इसके अलावा 18 लाख रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट को भी सीज किया गया है। जांच के क्रम में एसआईटी ने आरोपी अशोक कुमार भंडारी के ठिकानों पर छापेमारी की। भंडारी बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त थे। छापेमारी के दौरान उनकी संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

जब्त दस्तावेजों के मुताबिक, तेलीडीह, बोकारो में 4.08 डिसमिल भूमि, उसी जमीन पर बना तीन मंजिला मकान और तेलीडीह में ही 4.98 डिसमिल की एक अन्य जमीन का पता चला है। अधिकारियों ने बताया कि इस घोटाले में शामिल मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों में तत्कालीन लेखापाल कौशल कुमार पांडेय, सतीश कुमार और अशोक कुमार भंडारी शामिल हैं। सीआईडी ने संकेत दिया है कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जांच एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि अवैध निकासी की प्रक्रिया में किन-किन स्तरों पर लापरवाही या मिलीभगत हुई और क्या इसमें किसी अन्य अधिकारी या बाहरी नेटवर्क की भूमिका रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2026 8:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story