झारखंडः जेपीएससी गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने आयोग के तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए जारी किया समन

झारखंडः जेपीएससी गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने आयोग के तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए जारी किया समन
14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी अब झारखंड लोक सेवा आयोग के तीनों मौजूदा सदस्यों से पूछताछ करेगी। एजेंसी ने आयोग की सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को समन जारी किया है। तीनों से सोमवार से पूछताछ की जाएगी।

रांची, 7 अगस्त (आईएएनएस)। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी अब झारखंड लोक सेवा आयोग के तीनों मौजूदा सदस्यों से पूछताछ करेगी। एजेंसी ने आयोग की सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को समन जारी किया है। तीनों से सोमवार से पूछताछ की जाएगी।

तीनों सदस्यों की नियुक्ति 2 सितंबर 2021 को हुई थी। इससे पहले अगस्त 2021 में राज्य कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। अब सीआईडी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और घटनाक्रम को लेकर तीनों सदस्यों से जानकारी लेगी। इस मामले में एजेंसी जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते से भी चार दौर में 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है। खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद जांच एजेंसी ने उनके आधिकारिक आवास की तलाशी भी ली थी। परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के दौरान सीआईडी अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें परीक्षा कराने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड का मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी भी शामिल है। जांच एजेंसी अभय तिवारी को मामले में मुख्य आरोपी मानकर उसके कथित नेटवर्क और अन्य लोगों से संपर्क की पड़ताल कर रही है।

कंपनी के कई अन्य अधिकारी और परीक्षा से जुड़े लोग भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीआईडी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा प्रक्रिया में किस स्तर पर गड़बड़ी हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। अब जेपीएससी के तीन मौजूदा सदस्यों को समन किए जाने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Aug 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story