झारखंड के चतरा में 2.5 किलो अफीम और 4 लाख नकद के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में 2.5 किलो अफीम और 4 लाख नकद के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फिर सफलता हासिल की है। लावालौंग थाना के ग्राम हेडुम से पंजाब भेजी जा रही 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम और 4 लाख रुपए नकद के साथ चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी चतरा जिला पुलिस ने रविवार को दी।

चतरा, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फिर सफलता हासिल की है। लावालौंग थाना के ग्राम हेडुम से पंजाब भेजी जा रही 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम और 4 लाख रुपए नकद के साथ चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी चतरा जिला पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम हेडुम के मुनेश्वर कुमार यादव और दिनेश कुमार यादव भारी मात्रा में अफीम एकत्र कर पंजाब ले जाने की फिराक में हैं। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम हेडुम स्थित हरदेव यादव के मकान पर अचानक दबिश दी।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चार तस्करों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी मुनेश्वर यादव के पास से 2.5 किलो अफीम, 4 लाख रुपए नकद, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में मुनेश्वर कुमार यादव (30), कमलेश कुमार यादव (19), पंकज कुमार (19) और राकेश कुमार यादव (19) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मुनेश्वर यादव शातिर अफीम तस्कर है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2025 में हरियाणा के करनाल जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में जेल भी जा चुका है।

इस सिलसिले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 74/26) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story