- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भंडारा से चोरी का माल लेकर घूम रहे...
चढ़े हत्थे: भंडारा से चोरी का माल लेकर घूम रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, टीवी- होम थिएटर-लैपटॉप-प्ले स्टेशन और धारदार हथियार बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भंडारा से चोरी का माल लेकर घूम रहे 4 आरोपियों को गिट्टीखदान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार तड़के गश्त के दौरान गोरेवाड़ा बस्ती परिसर में एक इनोवा कार में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। तलाशी के दौरान कार से टीवी, होम थिएटर, लैपटॉप, प्ले स्टेशन, मोबाइल फोन, चांदी जैसी सफेद धातु के आभूषण और धारदार चाकू सहित करीब 16.46 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने भंडारा से चोरी कर माल नागपुर लाने की बात बताई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त विनीता साहू और पुलिस उपायुक्त अन्नपूर्णा सिंह के मार्गदर्शन में गिट्टीखदान के वरिष्ठ थानेदार सारंग मिराशी के नेतृत्व में डीबी स्क्वाड ने की।
यह भी पढ़े -रामटेक फिल्म सिटी के लिए जमीन हस्तांतरण का विरोध शुरु, यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति
तड़के 4.30 बजे संदिग्ध हालत में दिखी कार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 4.30 बजे गिट्टीखदान थाने का डीबी स्क्वाड क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान गोरेवाड़ा बस्ती में सफेद रंग की इनोवा कार (एमएच 48 एफ 0997) में 4 युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने कार रोककर उनसे पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली। इस दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य वस्तुएं मिलीं। कार से एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान इमरान अल्ताफ खान उम्र 28 साल, निवासी गोदावरी झोपड़पट्टी, जयंत सतीश कांबले उम्र 26 साल, आकाश सदराम धुर्वे उम्र 23 साल, निवासी पारसोड़ी, केलवद-सावनेर और निखिल दिनेश कैथवास उम्र 26 साल न्यू बुद्ध विहार के रूप में की है।
यह भी पढ़े -अतिक्रमण हटाने के दौरान तनाव, हॉकर्स और मनपा दल आमने-सामने, कड़े पुलिस बंदोबस्त में पूरी की गई कार्रवाई
15 लाख की इनोवा समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये का 55 इंच का सोनी टीवी, 15 हजार रुपये का क्रोमा टीवी, 35 हजार रुपये का सोनी होम थिएटर, 15 हजार रुपये का डेल लैपटॉप और 10 हजार रुपये का सोनी प्ले स्टेशन जब्त किया है। इसके अलावा 2 इलेक्ट्रिक पानी की मोटर, बच्चों के चांदी जैसी धातु के कड़े, पदक, 3 धातु की कटोरियां, 3 मोबाइल फोन, एक पर्स और धारदार चाकू भी बरामद किया गया। जब्त सामान में करीब 15 लाख रुपये मूल्य की इनोवा कार भी शामिल हैं। कुल जब्ती का मूल्य लगभग 16.46 लाख रुपये बताया गया है।
यह भी पढ़े -अतिक्रमण हटाने के दौरान तनाव, हॉकर्स और मनपा दल आमने-सामने, कड़े पुलिस बंदोबस्त में पूरी की गई कार्रवाई
इस मामले में हवलदार विश्वास बलादे की शिकायत पर गिट्टीखदान थाने में कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब बरामद सामान को भंडारा में हुई चोरी की वारदातों से जोड़कर जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का अन्य चोरी की घटनाओं में कोई संबंध है या नहीं। जब्त वस्तुओं के वास्तविक मालिकों और चोरी की घटनाओं से उनके संबंध की पुष्टि जांच के बाद होगी।
Created On :   11 Oct 2026 6:41 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











