- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कर्जे के बदले महिला से संबंध बनाने...
पड़ताल शुरु: कर्जे के बदले महिला से संबंध बनाने की मांग, 5 लाख के चुकाए 9.50 लाख - साहूकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कर्ज चुकाने के बाद भी साहूकार ने महिला से बकाया रकम की मांग करते हुए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि साहूकार ने कर्ज के बदले पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में साहूकार और उसकी महिला साथी के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पीड़िता 40 वर्षीय है और सेतु केंद्र चलाती है। उसने 26 फरवरी 2026 को आरोपी साहूकार नजीम बेग मिर्जा (इंदिरा माता नगर, हिंगणा रोड निवासी) और उसकी महिला साथी शबाना (जयताला निवासी) से 10 प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। पीड़िता का आरोप है कि उसने 30 जून तक कर्ज की रकम के बदले आरोपियों को कुल 9.50 लाख रुपये चुका दिए थे।
इसके बावजूद साहूकार उससे कर्ज की रकम बकाया होने का दावा करते हुए लगातार दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने उसे बताया कि वह पूरा कर्ज चुका चुकी है और अब कोई रकम बकाया नहीं है। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। पीड़िता के विरोध करने पर उसका पीछा कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा।
इस पूरे मामले में शबाना पर भी साहूकार का साथ देने का आरोप है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास साहूकारी का वैध लाइसेंस है या वह अवैध रूप से साहूकारी का कारोबार कर रहा था। शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Created On :   11 Oct 2026 4:18 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












