- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शीत सत्र का पहला अनुभव लेंगे...
चर्चा का बाजार: शीत सत्र का पहला अनुभव लेंगे पीडब्ल्यूडी के 3 जिम्मेदार अधिकारी, रवि भवन के उपविभागीय अभियंता ने मांगा एक्स्टेंशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शीत सत्र में पीडब्ल्यूडी की भूमिका चुनौतीपूर्ण होती है। पूरी सरकार उपराजधानी में होती है। विधान भवन से लेकर लोक भवन तक सभी को चमकाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होती है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक और मुख्य सचिव से लेकर सचिव तक सभी के आवास व बंगलों के रंगरोगन, फर्नीचर, दुरुस्ती व निर्माणकार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर होती है। यह पूरा परिसर पीडब्ल्यूडी के डिविजन 1 में आता है इसलिए इस डिविजन की भूमिका अहम हो जाती है। इस डिविजन की कमान प्रभारी कार्यकारी अभियंता प्रशांत शंकरापुरे के पास है। रवि भवन सब डिविजन 1 की जिम्मेदारी 31 अक्टूबर से अभियंता अविनाश गुल्हाने संभालेंगे। अधीक्षक अभियंता नीता ठाकरे काम की निगरानी करेंगी। ये तीनों अधिकारी पहली बार शीत सत्र का अनुभव लेंगे।
चर्चा का बाजार गर्म
इसके पूर्व कभी भी इन तीनों अधिकारियों ने शीत सत्र के कामकाज की जिम्मेदारी नहीं सभाली है। नए अधिकारियों के हाथ में शीत सत्र से संबंधित निर्माणकार्य की कमान होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। सामान्यत: डिविजन 1 व रवि भवन सब डिविजन की कमान शीत सत्र का अनुभव रखने वाले अधिकारियों को देने की परंपरा रही है। इस बार यह परंपरा टूटती नजर आ रही है।
सरकार कर सकती है विचार
इस बीच रवि भवन सब डिविजन 1 के उपविभागीय अभियंता अजय पाटील 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उपविभागीय अभियंता पाटील ने सरकार को पत्र लिखकर सेवा विस्तार मांगा है। पाटील ने गत वर्ष रवि भवन सब डिविजन में रहकर शीत सत्र से संबंधित कामकाज की जिम्मेदारी संभाली है। जानकाराें की मानें, तो पीडब्ल्यूडी में अभियंता को सेवा विस्तार मिलता नहीं है, लेकिन तीनों अभियंता शीत सत्र की जिम्मेदारी संभालने के लिए नए होने से सरकार अन्य अनुभवी अभियंता पर विचार कर सकती है।
Created On :   9 Oct 2026 9:12 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











