- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- किराए के पैसे वापस मांगने के विवाद...
तलाश-पड़ताल: किराए के पैसे वापस मांगने के विवाद में वकील पर जानलेवा हमला, चाबी में लगे चाकू से किया वार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किराए के पैसे वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में दंपति सहित चार लोगों ने एक वकील पर हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। आरोपियों ने चाबी में लगे छोटे चाकू से वकील पर वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। घटना के बाद यशोधरा नगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर अदालत में पेश किया। बिनाकी मंगलवारी, जोशीपुरा निवासी सूजल बलराम मिश्रा (32) पेशे से वकील हैं। उनके मकान में अलंकार बडगुजर परिवार सहित किराए से रहता है। अलंकार ने किराए के लिए दिए गए 12 हजार रुपये सूजल की मां से वापस मांगे थे। यह बात सुनकर सूजल ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए अलंकार से पूछा कि पैसे वापस क्यों करने हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
उस समय अलंकार के घर उसकी बेटी संगीता, दामाद सुमित ढेरे और सर्जन सुमित ढेरे भी मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर वे भी इसमें शामिल हो गए। आरोप है कि सुमित ने सूजल को धमकाते हुए कहा कि, "तू कितना बड़ा वकील है, आज तुझे देखता हूं।" इसके बाद सभी ने सूजल पर हमला कर दिया।
चाबी में लगे चाकू से किया वार
आरोपियों ने चाबी में लगे छोटे चाकू से सूजल पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। वहीं, अन्य आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। अचानक हुए हमले से परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
यशोधरा नगर पुलिस ने बुधवार दोपहर 3 बजे सुमित, संगीता, सर्जन और अलंकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर अदालत में पेश किया। मामले में फरार अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
Created On :   8 Oct 2026 7:50 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











