दोस्ती और दगाबाजी: कलीग ने लिव-इन में रहने से किया इनकार तो घर में खुसकर किया रेप, आरोपी ने खींची अश्लील तस्वीरें और कर दी वायरल

कलीग ने लिव-इन में रहने से किया इनकार तो घर में खुसकर किया रेप, आरोपी ने खींची अश्लील तस्वीरें और कर दी वायरल
  • पोर्न सेक्स के लिए दबाव बनाने और अश्लील फोटो खींचने का आरोप
  • मना करने पर रिश्तेदारों और परिचितों को भेजीं तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। निजी कंपनी में साथ काम करने वाला युवक पहले युवती से दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाता रहा। इसके बाद उस पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन युवती के इंकार करने पर वो बहाने से उसके घर में घुसा, आरोपी ने पहले उसे धमकाकर पोर्न सेक्स के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर रेप किया साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। इसके बाद में उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह युवती को परेशान करता रहा।

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर युवती ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दीं। इसके कारण युवती को सामाजिक रूप से बदनामी का सामना करना पड़ा।


मामला बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवराजसिंह उम्र 22 साल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी और 25 वर्षीय पीड़िता एक ही निजी कंपनी में काम करते हैं। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने युवती के सामने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्रस्ताव रखा। युवती ने इससे इनकार कर दिया था।

शिकायत के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को आरोपी जबरन युवती के कमरे पर पहुंचा। वहां उसने उसके साथ रेप किया और पोर्न सेक्स के लिए मजबूर किया। इसी दौरान उसने अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। जिसके जरिए आरोपी उसे धमकाता रहा।

पीड़िता की शिकायत पर बेलतरोड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   7 Oct 2026 8:26 PM IST

Tags

Next Story