Nagpur News: परिवार बचाने में मध्यस्थता कारगर, छोटी बातों को विवाद बनने से रोकें

परिवार बचाने में मध्यस्थता कारगर, छोटी बातों को विवाद बनने से रोकें
  • पारिवारिक न्यायालय में जागरूकता कार्यक्रम
  • पक्षकारों और वकीलों को समझाया मध्यस्थता का महत्व

Nagpur News पारिवारिक विवादों को लंबी कानूनी लड़ाई में बदलने के बजाय बातचीत और समझौते से सुलझाने में मध्यस्थता अहम भूमिका निभा सकती है। इसी उद्देश्य से पारिवारिक न्यायालय, नागपुर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख न्यायाधीश एच. के. गणात्रा ने की।

न्यायाधीश एवं मध्यस्थता केंद्र समन्वयक ए. वाय. एच. मोहम्मद ने कहा कि पक्षकारों को विवाद खत्म करने के लिए मध्यस्थता की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। न्यायाधीश एस. एम. बैस ने बताया कि छोटी-छोटी बातों से पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ती है और विवाद अदालत तक पहुंच जाता है। ऐसे मामलों में मध्यस्थ की मदद से दोनों पक्षों के बीच संवाद कायम कर समाधान तलाशा जा सकता है।

प्रमुख न्यायाधीश गणात्रा ने पक्षकारों से मध्यस्थता केंद्र की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में न्यायाधीश, अधिवक्ता, विवाह सलाहकार, पक्षकार और न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।


Created On :   7 Oct 2026 4:57 PM IST

Tags

Next Story