महाराष्ट्र: सूखे को लेकर प्रधानमंत्री से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे, मोदी ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

सूखे को लेकर प्रधानमंत्री से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे, मोदी ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
  • उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
  • राज्य सरकार को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. महाराष्ट्र में कम बारिश और सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना (शिंदे) प्रमुख व राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटे तक चली इस मुलाकात में शिंदे ने प्रधानमंत्री को राज्य में सूखे की स्थिति से विस्तार से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कृषि और किसानों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने शिंदे को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार महाराष्ट्र के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और इस समस्या से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने हाल ही में महाराष्ट्र के अकोला समेत अन्य सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कम बारिश की वजह से खराब हुई फसलों का मुआयना किया था। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान शिंदे ने फसल के खराब होने और किसानों की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि किसानों को होने वाले इस नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार उचित कदम उठाए।

विधान परिषद चुनाव के बीच हुई इस मुलाकात को माना जा रहा अहम

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच एकनाथ शिंदे की प्रधानमंत्री से हुई इस मुलाकात को सियासी नजरिये से अहम माना जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री के साथ शिंदे की इस मुलाकात को संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

Created On :   5 Oct 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story