नमो सेवा: अनसुनी कहानियां नुक्कड़ नाटक अभियान का राज्य में शुभारंभ, मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा

अनसुनी कहानियां नुक्कड़ नाटक अभियान का राज्य में शुभारंभ, मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा
  • पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा का चल रहा अभियान
  • अनसुनी कहानियां नुक्कड़ नाटक अभियान

डिजिटल डेस्क, मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन सफर में सेवा भाव, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की प्रेरणादायी गाथा को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ‘नमो सेवा- अनसुनी कहानियां' नुक्कड़ नाटक अभियान की शुरुआत के.सी. कॉलेज से शुरू हुई है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन और उनके कार्यों से हमें सेवा भाव, सुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। उनके जीवन के ऐसे प्रेरणादायी प्रसंगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की ‘नमो सेवा गाथा’ एक सराहनीय पहल है। जिस तरह उभरते कलाकारों की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिकॉर्ड कायम किए, उसी तरह ‘नमो सेवा- अनसुनी कहानियां नुक्कड़ नाटक भी नया रिकॉर्ड बनाएगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। इस अभियान के तहत 15 अक्टूबर 2026 तक राज्य के प्रत्येक जिले में एक बड़े मंच पर प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इस तरह पूरे महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर इन नाटकों का मंचन होगा।

Created On :   4 Oct 2026 9:59 PM IST

Tags

Next Story