फैसला: राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग की पौधारोपण योजना बंद, आर्थिक भार के कारण लिया फैसला

राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग की पौधारोपण योजना बंद, आर्थिक भार के कारण लिया फैसला
  • राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग ने पौधारोपण व देखरेख योजना को आर्थिक वर्ष 2026-27 से बंद कर दिया
  • समूहों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता व प्रस्तावित योजना का आर्थिक भार

डिजिटल डेस्क, मुंबई. प्रदेश में शुरू पौधारोपण अभियान के बाद राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग ने पौधारोपण व देखरेख योजना को आर्थिक वर्ष 2026-27 से बंद कर दिया है। राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से अल्पसंख्यक समूहों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता व प्रस्तावित योजना का आर्थिक भार, अन्य अदायगी और पिछले तीन सालों में योजना की समीक्षा करके यह फैसला लिया गया है। अल्पसंख्यक विकास विभाग ने कहा है कि तत्कालीन सरकार ने 1 जुलाई 2016 को दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके तहत अल्पसंख्यक विकास विभाग के कुल बजट में से 0.5 प्रतिशत राशि पौधारोपण व देखरेख योजना के लिए उपलब्ध कराई जाती थी। लेकिन 4 फरवरी 2026 को वित्त विभाग ने पिछले तीन आर्थिक वर्ष में प्रत्यक्ष रूप से 25 करोड़ रुपए अथवा उससे कम खर्च वाली योजना की समीक्षा करके संबंधित योजनाओं को बंद करने अथवा एकत्रित करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुसार अल्पसंख्यक विकास विभाग ने यह फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में सरकार ने साल 2047 के तहत 300 करोड़ पौधारोपण करने की घोषणा की है। इसके तहत साल 2026 में 12 करोड़ 64 लाख 93 हजार 778 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से राज्य भर में अभी तक 4 करोड़ 97 लाख 9 हजार 542 पौधे लगाए जा चुके हैं।

Created On :   2 Oct 2026 9:22 PM IST

Tags

Next Story