- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पूरे विदर्भ से मानसून की विदाई,...
घोषणा: पूरे विदर्भ से मानसून की विदाई, चंद्रपुर-गडचिरोली से भी लौटा, नागपुर में 34% और विदर्भ में 27% कम बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम विभाग ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को पूरे विदर्भ से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी। इससे पहले 3 अक्टूबर को चंद्रपुर और गडचिरोली को छोड़कर विदर्भ के शेष जिलों से मानसून विदा हो चुका था। इस बार मानसून की विदाई सामान्य समय से पहले हुई है। बारिश कम होने के कारण नागपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सूखे की स्थिति बनी है। तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
अल नीनो के प्रभाव के चलते इस बार मानसून का आगमन भी तय समय से करीब 15 दिन देर से हुआ था। सामान्यतः विदर्भ से मानसून की विदाई 10 अक्टूबर के आसपास होती है, लेकिन इस बार अधिकांश जिलों से 3 अक्टूबर को ही मानसून लौट गया। इसके बाद चंद्रपुर और गडचिरोली से भी 8 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई।
नागपुर में इस मानसून सीजन में 621 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 34% कम है। वहीं, पूरे विदर्भ में सामान्य से 27% कम बारिश हुई है। फिलहाल उत्तर दिशा से शुष्क हवाएं आ रही हैं। शुक्रवार को आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी का असर अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
उत्तर-पूर्व मानसून की संभावना
दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद नवरात्रि और दीपावली के दौरान कई बार तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश होती है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने, भूमध्य सागर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के बनने से मौसम में बदलाव आता है। इसे उत्तर-पूर्व मानसून से जोड़ा जाता है। नवरात्रि और दीपावली के दौरान उत्तर-पूर्व मानसून के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।
Created On :   8 Oct 2026 7:40 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











