- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फर्जी आधार-पैन, बैंक खाता और जमीन...
करतूत: फर्जी आधार-पैन, बैंक खाता और जमीन का झांसा, ऐसे की गई 58 वर्षीय व्यक्ति से 66 लाख की ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जमीन खरीदने का सपना देख रहे 58 वर्षीय शिवराज नत्थूजी ठाकरे को क्या पता था कि जिस जमीन के कागज देखकर वे सौदा पक्का कर रहे हैं, उसके पीछे फर्जी पहचान और दस्तावेजों का पूरा खेल चल रहा है। आरोपियों ने पहले उन्हें जमीन दिखाई, फिर जमीन के असली मालिक का नाम बताया और उसी नाम पर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तक तैयार कर डाले। इसके बाद बैंक में खाता खुलवाया गया और कागजों पर ऐसा जाल बिछाया गया कि ठाकरे को सौदा असली नजर आया।
आरोपियों ने काटोल तहसील के भरतवाड़ा स्थित 3.49 हेक्टेयर कृषि जमीन को अनंत हरिहरराव कुकड़े की जमीन बताते हुए इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए तय की। जमीन खरीदने की तैयारी में जुटे ठाकरे ने आरोपियों पर भरोसा किया। इसके बाद कथित मुख्य आरोपी गणेश धांडे ने कुकड़े के नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे बैंक खाता खुलवाया गया और जमीन के मालिक के नाम से बिक्री का करार भी तैयार कर दिया गया।
सौदा आगे बढ़ता गया और ठाकरे से अलग-अलग मौकों पर नकद और चेक के जरिए 66 लाख रुपए ले लिए गए। रकम देने के बाद जब उन्हें दस्तावेजों और जमीन के सौदे में गड़बड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने इसकी पड़ताल की, तो पूरे मामले की परतें खुलने लगीं। जिस जमीन को खरीदने के लिए उन्होंने लाखों रुपए दिए थे, उसके दस्तावेजों में ही फर्जीवाड़े का खेल सामने आया।
इसके बाद गुमथला निवासी शिवराज नत्थूजी ठाकरे ने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गणेश धांडे, हीरा सिंह भगवंत सिंह और नाना निकोसे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फर्जी पहचान से लेकर बैंक खाता खुलवाने और जमीन का सौदा कराने तक की पूरी कड़ी की जांच नंदनवन पुलिस कर रही है।
Created On :   7 Oct 2026 10:03 PM IST
Tags
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











