Nagpur News: आंबेडकर कॉलेज परिसर में देर रात संदिग्ध हालत में मिलीं दो महिलाएं, बाउंसर के भेष में घूमने पर गिरफ्तार

आंबेडकर कॉलेज परिसर में देर रात संदिग्ध हालत में मिलीं दो महिलाएं, बाउंसर के भेष में घूमने पर गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिछाया जाल
  • पूछताछ में दोनों के बयान नहीं मिले एक-दूसरे से
  • बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में किया पेश

Nagpur News दीक्षाभूमि परिसर के पास स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कॉलेज परिसर में गुरुवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। दोनों बाउंसर का काम करती हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परिसर में जाल बिछाया था। पूछताछ के दौरान दोनों के बयान आपस में मेल नहीं खाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर दोनों को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान प्रतापनगर निवासी नंदिनी और मानकापुर निवासी नीकीता के रूप में हुई है। दोनों बाउंसर का काम करती हैं। सहकर्मी होने के साथ-साथ दोनों आपस में सहेलियां भी हैं। गुरुवार देर रात करीब पौने एक बजे वे दीक्षाभूमि परिसर के पास स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कॉलेज परिसर में संदिग्ध स्थिति में मिलीं।

इस मामले में पुलिस को पहले ही गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए परिसर में जाल बिछाया। हिरासत में लेने के बाद दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इस दौरान उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया। आरोप है कि दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और पूछताछ में टालमटोल वाले जवाब दिए।

पुलिस ने उनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ निरीक्षक चेतनसिंह चव्हाण के मार्गदर्शन में मामले की जांच जारी है।


Created On :   9 Oct 2026 5:00 PM IST

Tags

Next Story