दर्दनाक हादसा: दो वाहनों की भीषण भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत, दो अन्य लोग गंभीर, 5 मवेशियों ने भी तोड़ा दम

दो वाहनों की भीषण भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत, दो अन्य लोग गंभीर, 5 मवेशियों ने भी तोड़ा दम
  • अंबाजोगाई के कुरैशी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
  • नेकनूर के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले में नेकनूर के पास रविवार को दो वाहनों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पिकअप में सवार 5 मवेशियों की भी मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक घटना से अंबाजोगाई शहर में शोक की लहर फैल गई है।

मृतकों की पहचान हनीफ शौकत कुरैशी उम्र 22 और आरिफ शौकत कुरैशी उम्र 20 साल, निवासी अंबाजोगाई के रूप में हुई है। दोनों सगे भाइयों की एक साथ मौत से कुरैशी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 4 बजे नेकनूर के पास टिपर क्रमांक एमएच 44 यू 9557 और पिकअप क्रमांक एमएच 44 यू 4307 के बीच जोरदार टक्कर हुई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

टक्कर में 5 मवेशियों की भी मौत

हादसे के समय पिकअप में मवेशी भी सवार थे। टक्कर के कारण दो गायों और तीन बैलों की मौत हो गई। एक ही दुर्घटना में दो युवा बेटों को खोने से परिवार में मातम छा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Created On :   11 Oct 2026 7:06 PM IST

Tags

Next Story