प्रताड़ना: ट्रक के लिए मायके से 5 लाख रुपए लाने की मांग कर रहे ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, पीड़त महिला को घर से निकाला और पीटा

ट्रक के लिए मायके से 5 लाख रुपए लाने की मांग कर रहे ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, पीड़त महिला को घर से निकाला और पीटा
  • पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
  • शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था
  • ट्रक के लिए मायके से 5 लाख रुपए लाने की मांग

डिजिटल डेस्क, बीड. ट्रक खरीदने के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि रकम के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पति समेत सात लोगों के खिलाफ माजलगांव ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पीड़ित महिला शाहीन आमिन पठाण उम्र 31 साल, निवासी पागोरीपिंपलगांव, जिला अहिल्यानगर, जो वर्तमान निवासी भाटवडगांव, तहसील माजलगांव में अपने परिजन के पास रह रही है, उसने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके अनुसार उसका का विवाह वर्ष 2012 में आमीन हुसेन पठाण के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती दो वर्ष वैवाहिक जीवन ठीक रहा, लेकिन बाद में पति को शराब की लत लग गई और शराब पीकर वो गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। वहीं सास, ससुर, देवर और ननद भी कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए ट्रक खरीदने के लिए मायके से पांच लाख रुपए लाने की मांग करने लगे।

पीड़ित महिला के अनुसार, 8 जून 2026 को पांच लाख रुपए नहीं लाने पर उनके आभूषण उतार लिए गए और उन्हें दो बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद 2 अगस्त को मायके में आकर पति समेत चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति आमीन पठाण, ससुर हुसेन पठाण, सास कलीमा पठाण, देवर सुभान, राजू, रहीम पठाण और ननद बिबी महमद शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Created On :   7 Oct 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story