- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- अस्पताल में उपचार करा रहे शख्स से...
हमले से हड़कंप: अस्पताल में उपचार करा रहे शख्स से मारपीट का आरोप, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग

डिजिटल डेस्क, बीड. अस्पताल में उपचार करा रहे व्यक्ति के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में विलास घुले के भाई रमेश घुले सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। अब अस्पताल में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने फुटेज की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, मंगेश कदम का उपचार केज उपजिला अस्पताल और बाद में स्वाराती अस्पताल, अंबाजोगाई में चल रहा था। इसी दौरान रमेश घुले, उमेश माने और उनके साथियों ने अस्पताल में ही मंगेश कदम के साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान रमेश घुले ने मंगेश कदम को धमकी देते हुए कहा कि, ‘तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे, तेरे खानदान को खत्म कर देंगे।’
यह भी पढ़े -प्रेम संबंध के शक में प्रोफेसर का अपहरण कर हत्या, लोहे की रॉड-बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा - जांच शुरु
इस संबंध में मंगेश कदम की पत्नी ने करीब एक महीने पहले पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि घटना के बाद से पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की।
इसी बीच अस्पताल में हुई कथित मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से मामला फिर चर्चा में आ गया है। पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Created On :   7 Oct 2026 5:52 PM IST
Tags
- बीड़
- महाराष्ट्र समाचार
- Beed News
- Maharashtra News
- अंबाजोगाई समाचार
- Ambajogai News
- माजलगांव समाचार
- Majalgaon News
- परली समाचार
- Parli News
- गेवराई समाचार
- Gevrai News
- आष्टी समाचार
- Ashti News
- पाटोदा समाचार
- Patoda News
- केज समाचार
- Kaij News
- धारूर समाचार
- Dharur News
- वडवणी समाचार
- Wadwani News
- शिरूर कासार समाचार
- Shirur Kasar News
- बीड जिला समाचार
- Beed District News
- मराठवाड़ा समाचार
- Marathwada News











