Beed News: माजलगाव में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप

माजलगाव में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
  • दोनों पक्षों के कई लोग घायल
  • चांदणी ग्राउंड परिसर में धारदार हथियारों
  • लोहे की रॉड और लाठियों से मारपीट का आरोप

Beed News माजलगांव शहर के चांदणी परिसर में नूर और शेख परिवारों के बीच पारिवारिक संबंधों को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हिंसक झड़प में बदल गया। सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला किया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान धारदार हथियारों, लोहे की रॉड और लाठियों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों के सिर पर चोटें आई हैं। घायलों को पहले माजलगाव के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए बीड के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में चांदणी ग्राउंड स्थित होटल व्यवसायी आदनानभाई के भाई जिशान हमीद शेख के साथ उनके ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने मारपीट की। इस घटना में डॉ. इमरान हामिद शेख, शेख अदनान, लुकमान शेख, आजिजा शेख, तहिमिना शेख और रोही अदनान शेख के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

वहीं, दूसरे पक्ष के सय्यद चांद और सैयद कालू नूर के भी गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट से चांदणी ग्राउंड परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।

इस मामले में माजलगाव शहर पुलिस थाने में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर विरोधी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। विवाद का वास्तविक कारण, घायलों की सही संख्या और मामले में दर्ज शिकायतों की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना का पूरा विवरण सामने आने की संभावना है।


Created On :   9 Oct 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story