झारखंड के हजारीबाग में होटल से तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झारखंड के हजारीबाग में होटल से तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद
झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि ये सभी किस बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयी कर रहे थे।

हजारीबाग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि ये सभी किस बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयी कर रहे थे।

बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी सियरकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में ठहरे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और पुलिस टीम ने होटल की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया निवासी अक्षय यादव, प्रिंस कुमार और करण राज के रूप में हुई है। इनके पास से एक देसी रिवॉल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रिंस कुमार के खिलाफ गया रेल थाना और बेलागंज थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, अक्षय यादव के खिलाफ बेलागंज थाना में इसी तरह के दो मामले दर्ज हैं। करण राज के खिलाफ फिलहाल किसी पुराने आपराधिक मामले की जानकारी नहीं मिली है। प्रिंस कुमार और अक्षय यादव बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ बेलागंज थाना में हत्या के प्रयास, सरकारी सेवक पर हमला और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस बरामद वाहनों और मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 July 2026 7:46 PM IST

Tags

Next Story