झारखंड के पाकुड़ में विवाहिता और युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, 40 लोगों पर केस दर्ज

झारखंड के पाकुड़ में विवाहिता और युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, 40 लोगों पर केस दर्ज
झारखंड के पाकुड़ जिले में कथित प्रेम संबंध के शक में एक विवाहिता और एक युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पाकुड़, 1 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिले में कथित प्रेम संबंध के शक में एक विवाहिता और एक युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि यह घटना है दो-तीन दिन पहले रात में हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के पति ने उसे एक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध के शक में पकड़ लिया। उसने शोर मचाकर गांव के कई लोगों को जुटा लिया। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। इ

स दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे और घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। दोनों पीड़ितों को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

पीड़िता के बयान पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 49/2026 दर्ज किया गया है। मामले में पीड़िता के पति समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 10:45 AM IST

Tags

Next Story