झारखंड की पलामू पुलिस ने लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड की पलामू पुलिस ने लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
झारखंड के पलामू जिले की पुलिस ने पाटन थाना क्षेत्र में 1 सितंबर को हुई लूट और मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अमित कुमार दुबे उर्फ राजकमल दुबे के साथ उसके सहयोगी गोलू कुमार और विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पलामू, 24 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले की पुलिस ने पाटन थाना क्षेत्र में 1 सितंबर को हुई लूट और मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अमित कुमार दुबे उर्फ राजकमल दुबे के साथ उसके सहयोगी गोलू कुमार और विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह घटना पाटन थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क पर हुई थी, जहां तीनों आरोपियों ने एक कार सवार शख्स को अचानक घेर लिया। पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिर उसकी कार छीनकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई। मुख्य आरोपी अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ के दौरान अपने दो सहयोगियों गोलू कुमार और विकास कुमार के नाम का खुलासा किया।

अमित की निशानदेही पर पुलिस ने गोलू और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमित कुमार दुबे का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई थानों में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Sept 2025 9:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story