जॉब अलर्ट एनटीपीसी में फिजिशियन समेत 55 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

जॉब अलर्ट  एनटीपीसी में फिजिशियन समेत 55 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने फिजिशियन सहित विभिन्न 55 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने फिजिशियन सहित विभिन्न 55 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनटीपीसी ने जिन 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के 20; फिजिशियन (जनरल मेडिसिन) के 25; पेडियाट्रिक्स (बालरोग विज्ञान) और ऑप्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान) के 1-1; और ओर एंड जी (ओबेस्ट्रिक्स और गायनोकोलॉजी) के 8 पद शामिल हैं।

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी लिमिटेड) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं, वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें, एनटीपीसी की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, सैलरी, आदि से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 10:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story