एनजीईएल में डिप्टी जनरल मैनेजर समेत 46 पदों पर भर्ती, इस दिन से आवेदन शुरू
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। हाई सैलरी पैकेज वाली नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित अलग-अलग 46 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एनजीईएल ने जिन 46 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें डिप्टी जनरल मैनेजर - आई के 14; डिप्टी जनरल मैनेजर - फाइनेंस और असिस्टेंट जनरल मैनेजर - फाइनेंस के 2-2 और असिस्टेंट मैनेजर - आरई के 28 पद शामिल हैं।
एनजीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार, 50,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनजीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)। इसके बाद रजिस्टेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
कैंडिडेट्स ध्यान दें, एनजीईएल की ओर से जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर संबंधित पद के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, आदि से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 April 2026 10:00 PM IST












