जूनियर कलाकार से अभिनेता बने थे चंद्रशेखर, 'रामायण' में निभाया था 'आर्य सुमंत' का किरदार

जूनियर कलाकार से अभिनेता बने थे चंद्रशेखर, रामायण में निभाया था आर्य सुमंत का किरदार
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई, 1922 को हुआ था। तेलंगाना (तत्कालीन हैदराबाद) में जन्मे इस बहुमुखी प्रतिभा के कलाकार ने न सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी बल्कि फिल्म निर्माण, निर्देशन और पटकथा लेखन में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई, 1922 को हुआ था। तेलंगाना (तत्कालीन हैदराबाद) में जन्मे इस बहुमुखी प्रतिभा के कलाकार ने न सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी बल्कि फिल्म निर्माण, निर्देशन और पटकथा लेखन में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

हैदराबाद की सांस्कृतिक धरोहर और निजाम के शासनकाल की पृष्ठभूमि में उनका बचपन बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी। उन्होंने वर्ष 1940 के दशक की शुरुआत में कॉलेज छोड़ दिया और बंबई आकर फिल्म उद्योग में कदम रखा। गायिका शमशाद बेगम की सिफारिश पर उन्होंने पुणे के शालीमार स्टूडियो में काम शुरू किया।

वर्ष 1950 में 'बेबस' फिल्म से उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया और धीरे-धीरे सहायक भूमिकाओं में अपनी जगह बनाई। बतौर अभिनेता उन्होंने 1953 में आई 'सुरंग' फिल्म में काम किया। इसके बाद उन्होंने 'काली टोपी लाल रुमाल', 'बारादरी', 'बसंत बहार', 'गेटवे ऑफ इंडिया', 'फैशन', 'बरसात की रात', 'अंगुलिमाल', 'रुस्तम-ए-बगदाद', 'जहां आरा' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

वर्ष 1964 में चंद्रशेखर वैद्य ने 'चा चा चा' फिल्म प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लीड रोल किया। इसके बाद 'स्ट्रीट सिंगर' भी उन्होंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट की। वर्ष 1960 के दशक के अंत तक लीड रोल्स कम होने पर चंद्रशेखर कैरेक्टर आर्टिस्ट बन गए। कुल मिलाकर उन्होंने 110 से ज्यादा फिल्में कीं।

रामानंद सागर की महाकाव्य सीरीज 'रामायण' में आर्य सुमंत के किरदार से चंद्रशेखर वैद्य को काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने यह भूमिका 64 वर्ष की उम्र में निभाई थी और उनकी यह भूमिका दर्शकों के मन में आज भी अमिट है।

1985 से 1996 तक चंद्रशेखर सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे और फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2000 में 'खौफ' फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय से सन्यास ले लिया। 13 वर्ष की उम्र में चंद्रशेखर की शादी हो गई थी। वे पढ़ना चाहते थे लेकिन 7वीं तक ही पढ़ सके। चंद्रशेखर वैद्य काफी सादगी भरा जीवन जीते थे। उनके बेटे अशोक शेखर टीवी प्रोड्यूसर हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 July 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story