आईएएनएस न्यूज प्वाइंट: झारखंड के खूंटी जेल में बंद महिला ने जेल कर्मियों पर रेप और अबॉर्शन कराने का लगाया आरोप

झारखंड के खूंटी जेल में बंद महिला ने जेल कर्मियों पर रेप और अबॉर्शन कराने का लगाया आरोप
झारखंड के खूंटी स्थित मंडल कारा में बंद एक महिला ने जेल के दो कर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने जेल से निकली दूसरी महिला बंदी के माध्यम से राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र लिखा है।

रांची, 16 मई (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी स्थित मंडल कारा में बंद एक महिला ने जेल के दो कर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने जेल से निकली दूसरी महिला बंदी के माध्यम से राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि जेल में एक महीने के दौरान कई बार रेप की वजह से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे धमकाकर जबरन अबॉर्शन कराया गया। उसने महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है।

महिला ने लिखा है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र लिखने नहीं देते, इसलिए वह जेल से निकली दूसरी महिला के जरिए आयोग को पत्र लिख रही है।

रेप का आरोप लगाने वाली महिला अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी। वह पंजाब के लुधियाना में रहती थी। उसका पुश्तैनी मकान खूंटी में ही है। इस घटना के संबंध में जेल प्रशासन का पक्ष नहीं मिल पाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 May 2024 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story