'काली खेती' का ट्रेलर रिलीज, ग्रामीण लोककथा पर आधारित हॉरर फिल्म में दिखेगा खूनी खेल

काली खेती का ट्रेलर रिलीज, ग्रामीण लोककथा पर आधारित हॉरर फिल्म में दिखेगा खूनी खेल
अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की अपकमिंग साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'काली खेती' के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म कृषि और जमीन से जुड़े खौफ पर आधारित होगी।

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की अपकमिंग साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'काली खेती' के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म कृषि और जमीन से जुड़े खौफ पर आधारित होगी।

अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर समेत सभी कलाकारों ने ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

ट्रेलर में एक रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर ये फिल्म ग्रामीण लोककथाओं, डरावने रहस्यों और अलौकिक ताकतों पर आधारित एक हटकर हॉरर अनुभव देने का वादा करती है। ट्रेलर दर्शकों को एक डरावने गांव से मिलवाता है, जहां वही जमीन जो जिंदगी देती है, वो एक खौफनाक राज छिपाए हुए लगती है।

फिल्म का ट्रेलर एक ऐसे गांव में ले जाता है, जहां खेत खुशहाली और रोजी-रोटी का प्रतीक होने के बजाय डर और रहस्य का कारण बन जाते हैं।

पारंपरिक हॉरर कहानियों से हटकर, 'काली खेती' एक अलग कहानी दिखाती है, जिसमें खेती और ज़मीन से जुड़ा इतिहास इसके साइकोलॉजिकल हॉरर के केंद्र में है।

इसमें एक ऐसा समुदाय दिखाया गया है जो एक डरावनी ताकत की गिरफ्त में है। ये ताकत गांव वालों की जिंदगी को प्रभावित करती है। जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अपने-अपने किरदारों में जबरदस्त इंटेंसिटी लेकर आए हैं, जो फिल्म के डरावने माहौल को और गहरा और दिलचस्प बनाते हैं।

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अपने-अपने किरदारों में जबरदस्त इंटेंसिटी लेकर आए हैं, जो फिल्म के डरावने माहौल को और गहरा और दिलचस्प बनाते हैं।

हारिस इम्तियाज खान द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म को सना खान ने प्रोड्यूस किया है। इसमें जैकी श्रॉफ, शरद केलकर, नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले बनी 'काली खेती' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story