कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यूपी सरकार ने दी 1 लाख रुपए की सहायता विधायक ओपी श्रीवास्तव
लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी है। यह जानकारी भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस राशि को दिए जाने का मुख्य उद्देश्य यही था कि श्रद्धालुओं की यात्रा सहज, सरल और सुगम हो सके। उन्हें मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद योगी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। वो हमेशा से ही आस्था को अपनी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखते हुए आए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने मानसरोवर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है, जिसका हम सभी लोग दिल खोलकर स्वागत करते हैं। इसे हम एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखते हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो विभिन्न संस्कृतियों को भी आपस में जोड़ने का ऐलान किया है, जिसका हम सभी लोग स्वागत करते हैं। सीएम योगी के इस कदम के बाद प्रदेश में चौतरफा लोगों के बीच में खुशी और उमंग का माहौल है।
ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में काशी से तमिलनाडु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने काशी से श्रद्धालुओं को तमिलनाडु जाने के लिए परिवहन से संबंधित सेवाओं को विस्तारित करने का ऐलान किया है, ताकि उन्हें मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े, यह हमारी कोशिश रही है और आगे भी रहेगी।
भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम योगी ने काशी से तमिलनाडु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन के इतर आवास से संबंधित सुविधाओं को भी विस्तारित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 March 2026 7:05 PM IST












