कमल, गुड़हल से मौलश्री तक... गर्मियों में ट्राई करें 'फूलों' से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी

कमल, गुड़हल से मौलश्री तक... गर्मियों में ट्राई करें फूलों से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी
गर्मियों में चाय के शौकीनों के लिए मुश्किल हो जाती है। गरम चाय शरीर को और गर्म कर देती है, पसीना बढ़ाती है, और कभी-कभी थकान भी महसूस होती है, लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों में चाय के शौकीनों के लिए मुश्किल हो जाती है। गरम चाय शरीर को और गर्म कर देती है, पसीना बढ़ाती है, और कभी-कभी थकान भी महसूस होती है, लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। ये फूल न सिर्फ पूजा और श्रृंगार में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में शरीर और मन दोनों को ताजगी और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं। इन फूलों से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है, तनाव कम करती है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है।

कमल की चाय गर्मी में बुखार, प्यास और जलन से राहत देती है। यह मन को शांत रखती है और अच्छी नींद लाती है। गुड़हल या हिबिस्कस विटामिन सी से भरपूर होती है। इससे बनी चाय ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है, इम्युनिटी बूस्ट करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है। वहीं, गुलाब की चाय गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चाय है। यह मूड अच्छा रखती है, तनाव कम करती है, त्वचा निखारती है और दिन भर की थकान दूर करती है। पाचन भी सुधारती है।

पारिजात या हरसिंगार की चाय जोड़ों के दर्द, सूजन और बुखार में रामबाण है। सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाती है। बनफशा की चाय खांसी, सांस की समस्या और त्वचा रोगों में फायदेमंद और तनाव दूर करके मन को शांत रखती है। वहीं, कृष्णकमल या पैशन फ्लावर की चाय चिंता, अनिद्रा और तनाव दूर करने में बेहद उपयोगी है। यह अच्छी नींद लाती और मूड सुधारती है।

मौलश्री की चाय बुखार, पुरानी खांसी और त्वचा की समस्याओं में राहत देती है। इस फूल को सर्वगुण संपन्न कहा जाता है। यह तनाव दूर करने में भी कारगर है। विष्णुकांता की चाय याददाश्त बढ़ाती है, दिमाग शांत रखती और एनर्जी बूस्ट करती है। इसका नीला रंग बदलना भी आकर्षक है। वहीं, सूरजमुखी और जैस्मिन की चाय बुखार, सूजन और चिंता दूर करने में मददगार है। लैवेंडर की चाय रिलैक्सेशन के लिए सबसे अच्छी होती है, त्वचा चमकाती है और गर्मी की थकान मिटाती है।

फूलों की चाय घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 1-2 चम्मच सूखे या ताजे फूल डालें। 5-10 मिनट ढककर रखें। फिर छान लें। स्वाद के अनुसार इसमें शहद और नींबू मिला सकते हैं। रोजाना 1-2 कप पीने से गर्मी में भी शरीर ठंडा, मन शांत और एनर्जी बनी रहती है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है और गर्मी से होने वाली समस्याएं कम हो जाती हैं। हालांकि, अगर किसी फूल से एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 7:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story