कप्तान अमेलिया केर के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, हासिल किया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य

कप्तान अमेलिया केर के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, हासिल किया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान अमिलेया केर की विस्फोटक नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस मामले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ा।

वेलिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान अमिलेया केर की विस्फोटक नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस मामले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ा।

बुधवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वेलिंगटन में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वॉल्वर्ड्ट के 69, एनेके बॉश के 91, और कोले ट्रायन के 25 गेंदों पर बनाए 52 रन की मदद से 6 विकेट पर 346 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए इतिहास रचना था, क्योंकि महिला वनडे क्रिकेट में इतना बड़ा लक्ष्य पहले कभी हासिल नहीं हुआ था। न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर की शतकीय पारी के दम पर इतिहास रचा और 2 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी अमेलिया 139 गेंद पर 23 चौकों और 1 छक्के की मदद से 179 रन बनाकर नाबाद रहीं। केर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज इजी गेज ने 48 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। केर और गेज के बीच 5वें विकेट के लिए 120 रन की अहम साझेदारी हुई।

मैच में एक समय ऐसा भी था जब न्यूजीलैंड को आखिरी 72 गेंदों में 97 रन की जरूरत थी। टीम के पास 5 विकेट होते हुए भी लक्ष्य पाना मुश्किल था, लेकिन अमेलिया ने छठे विकेट के लिए इजी शार्प (11 रन) के साथ 40 और जेस केर (14 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम की जीत को सुनिश्चित किया।

न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 8 विकेट पर 350 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीता। अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

महिला क्रिकेट में इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम था। वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story