बॉलीवुड: नानी बबीता कपूर के जन्मदिन पर तैमूर, जेह ने बनाए कार्ड

नानी बबीता कपूर के जन्मदिन पर तैमूर, जेह ने बनाए कार्ड
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'क्रू' की सफलता का आनंद ले रही हैं। शनिवार को करीना ने अपनी मां बबीता कपूर का जन्मदिन मनाया।

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'क्रू' की सफलता का आनंद ले रही हैं। शनिवार को करीना ने अपनी मां बबीता कपूर का जन्मदिन मनाया।

एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की नानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ फोटोज शेयर की।

करीना ने कैप्शन में लिखा, "हमारी दुनिया, मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।''

फोटोज में करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर को अपनी नानी के लिए एक पत्र लिखते हुए दिखाया गया है। जबकि छोटे जेह ने कागज पर कुछ पंक्तियां उकेरते नजर आए।

आखिरी तस्वीर में करीना अपनी मां को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि बैकग्राउंड में उनके पिता रणधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

करीना इन दिनों रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं।

फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। 'सिंघम अगेन' 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 April 2024 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story