कर्नाटक पारिवारिक कलह में मां ने तीन बेटियों और दो बेटों सहित झील में कूदकर जान दी

कर्नाटक पारिवारिक कलह में मां ने तीन बेटियों और दो बेटों सहित झील में कूदकर जान दी
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

विजयपुरा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

24 अगस्त को विजयपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में लापता बच्चों और महिला के मामले में केस दर्ज किया गया था। तोरवी शांति नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता मल्लिकार्जुन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी शोभा घर से चली गई है। बताया गया कि घर से निकलने से पहले किसी बात को लेकर उससे कहासुनी हुई थी।

शिकायतकर्ता की लापता पत्नी शोभा और पांच बच्चों के शव आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, शवों को बाहर निकालकर बीएलडीई अस्पताल भेजा गया और घटना की गहन जांच चल रही है।

मृतकों में मल्लिकार्जुन जलागेरी की पत्नी 35 वर्षीय शोभा, 15 वर्षीय बेटी विद्या, 13 वर्ष की सुवर्णा, 12 वर्ष का बेटा टिप्पराया, 10 वर्ष की बेटी सानिका और 6 वर्ष का बेटा विकास शामिल है।

वहीं, हाल ही में 11 अगस्त को नीट की तैयारी कर रही छात्रा की आत्महत्या के कुछ हफ्ते बाद अब उसके बड़े भाई का शव भी होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अर्जुन महेश के रूप में हुई थी। अर्जुन महेश की 19 वर्षीय बहन ऐजा ने केरल में 2 जून को आत्महत्या कर ली थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2026 2:02 PM IST

Tags

Next Story