कश्मीरा शाह ने शादियों और बेवफाई पर जाहिर की निराशा, कहा-क्या अब भी होता है सच्चा प्यार

कश्मीरा शाह ने शादियों और बेवफाई पर जाहिर की निराशा, कहा-क्या अब भी होता है सच्चा प्यार
अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने 'लाफ्टर शेफ्स' के सभी सीजन में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सोमवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए शादियों और बेवफाई पर निराशा जाहिर की।

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने 'लाफ्टर शेफ्स' के सभी सीजन में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सोमवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए शादियों और बेवफाई पर निराशा जाहिर की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें आसमान में दिल के आकार का धुंध है। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के जरिए सवाल उठाया है कि क्या 'सच्चा प्यार' अब भी होता है। कश्मीरा ने लिखा, "क्या यही सच्चा प्यार होता है? क्या ये सच में होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार कर सकता है कि उसके लिए पैसे खर्च करे और उसे स्पेशल महसूस कराए? ऐसा प्यार कहां मिलता है? और वो इंसान कौन है? शादियां टूटते और लोगों को धोखा देते देखकर मेरा भरोसा हिल गया है। लगता है मुझे हकीकत की थोड़ी सी झलक चाहिए।"

गौरतलब है कि कश्मीरा का यह पोस्ट उनके पति कृष्णा अभिषेक के सुपरस्टार मामा गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे पब्लिक झगड़े के बीच आया है।

बता दें कि अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा अपने रिश्ते के बारे में अलग-अलग और तीखे कमेंट्स कर रही हैं। साथ ही, पब्लिक में अभिनेता के छवि खराब कर रहा हैं।

सुनीता अहूजा ने पॉडकास्ट में शादी में बेवफाई को लेकर खुलकर बातें की, जिसमें दावा किया गया है कि गोविंदा के अफेयर्स रहे हैं। कुछ दिन पहले, सुनीता अहूजा ने पैपराजी से बात करते हुए गोविंदा को अपनी नई हीरोइन का 'शुगर डैडी' कहा था, जिसके साथ, सुनीता अहूजा के मुताबिक, उसका अफेयर चल रहा है।

सुनीता अहूजा के चौंकाने वाले दावों ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। इस पर, गोविंदा ने कुछ समय पहले रिएक्ट भी किया था। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि सुनीता अहूजा उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने उनसे मुख्य रूप से गालीगलौज बंद करने और अपनी गालियों पर थोड़ा कंट्रोल रखने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि उनके साथ एक बहुत छोटी एक्ट्रेस थी, इसका मतलब यह नहीं है कि उनका अफेयर चल रहा है और यह भी कहा कि बॉलीवुड के इतिहास में कई बड़े स्टार्स ने अपने से बहुत कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 11:25 AM IST

Tags

Next Story