वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार की आधी रात लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वाराणसी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार की आधी रात लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वरुणा जोन की एडीसीपी लिपि नगायच ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की ओर से लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार बदमाश आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिस टीम को देखकर बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा कर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान बाइक पर सवार बदमाशों में से एक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर निवासी ‘मल’ और वेद प्रकाश दुबे के रूप में की है।

एडीसीपी लिपि नगायच के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने 17 जुलाई 2026 को लालपुर पांडेपुर थाने में दर्ज एक मामले के तहत चेन-स्नैचिंग की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया। इसके अलावा 75 हजार रुपये नकद, पिघला हुआ सोना और एक बाइक भी पुलिस के हाथ लगी है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद सोने और नकदी के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चेन-स्नैचिंग की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनके साथ के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है, इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जो इनके निशानदेही पर कार्रवाई करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 11:25 AM IST

Tags

Next Story